ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्यास घटनाक्रम की जांच के बाद आरोपियों को सजा देने की की मांग

अमृतसर: HSGPC के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल घायलों से बातचीत करते हुए।पंजाब के अमृतसर में निहंग व ब्यास डेरा समर्थकों के बीच हुई झड़प में घायल हुए सिखों का हाल पूछने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल अमृतसर पहुंचे। उन्होंने केडी अस्पताल और गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल 5 सिखों के साथ मुलाकात की और आईसीयू में दाखिल बाबा सुखा सिंह के स्वस्थ के लिए अरदास की।केडी अस्पताल पहुंचे HSGPC के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल।प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने जानकारी दी कि वह आज यहां अस्पताल में दाखिल सिखों का हालचाल जानने और घटना के दिन की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंचे हैं। अभी उन्होंने सिर्फ निहंग सिखों से बातचीत की है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ वह डेरे में भी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उनका कहना था कि देश में आवारा गौ-धन के कारण आए दिन कई दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं निहंग सिख (बाबा पाला सिंह वाले) हजारों पशुओं का ध्यान रखते हैं। आज तक कभी डेरा प्रेमियों के साथ कभी झड़प की बात नहीं हुई, लेकिन अब एक दम से यह स्थिति कैसे पैदा हुई, इसकी जांच जरूरी है।दोषियों की पहचान कर सजा जरूरीदादूवाल ने पंजाब सरकार से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंजाब में इस समय अमन-शांति की सबसे अधिक जरूरत है। इस मामले में भी गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.