ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महोबा के सरकारी स्कूल में हादसा, छात्र के सिर पर आई चोट, शिक्षामित्र भी घायल

महोबा: महोबा में स्कूल में अचानक जर्जर छत गिर गई।महोबा जनपद के सरकारी स्कूल की जर्जर छत का मलबा पढ़ाई को दौरान अचानक गिरने से हादसा हो गया। हादसे में मलबे की चपेट में आकर एक छात्र घायल हुआ है, जबकि महिला शिक्षा मित्र को भी चोटें आई हैं। हादसा होने से मौजूद अन्य बच्चों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि छत का कुछ हिस्सा ही नीचे गिरा था यदि पूरी छत गिरती तो बड़े हादसे के साथ जनहानि भी हो सकती थी।मामला जनपद के पनवाड़ी ब्लाक अंतर्गत ग्राम मसूदपुरा का है। जहां संचालित बालक प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत का मलबा गिरने से हादसा हो गया। विद्यालय की महिला शिक्षामित्र रामदेवी राजपूत ने बताया कि विद्यालय की छत काफी अरसे से चटकी हुई और जर्जर हालत में है।महोबा में स्कूल की छत गिरने से छात्र घायल हो गया।शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाईबच्चे हादसे की संभावना के बीच पढ़ाई कर रहे थे। जबकि पहले भी स्कूल की प्रधानाचार्य ने ग्राम के प्रधान से भी इस बाबत बताया था की स्कूल की छत जर्जर है और कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ही गंभीरता दिखाई ऐसे में आज हादसा हो गया।कॉपी चेक कराने के दौरान गिरी छतअध्ययन कार्य के दौरान शिक्षामित्र जब बच्चों को पढ़ा रही थी तभी सलमान नाम का छात्र अध्यापक के पास खड़ा होकर अपनी कॉपी चेक करा रहा था। अचानक जर्जर हो चुकी छत में चल रहा पंखा मलबा सहित नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर शिक्षामित्र और उक्त छात्र सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। सलमान के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि शिक्षामित्र चोटिल हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.