ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोती बाजार में कमरे पर मिलने आई थी युवती; बीकानेर का रहने वाला था

हिसार सिटी: मोती बाजार में युवक की मौत की सूचना पर लगी भीड़।हरियाणा के हिसार शहर में मोती बाजार में रात को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का नाम राहुल है और राजस्थान के बीकानेर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी जब मकान मालिक को लगी तो घटना के बारे में पुलिस को अवगत करवाया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।मकान मालिक विकास ने बताया कि राहुल पिछले दो-तीन महीनों से मकान में किराए पर रहता था। इससे पहले राहुल के पिता उनके मकान में रहते थे, लेकिन बीमार होने के कारण वह वापस राजस्थान अपने घर चले गए। इसके बाद राहुल मकान में रहने लगा उन्होंने बताया कि राहुल बाजार में ही कार्य करता था और किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।मौके पर छानबीन करती पुलिस टीम।मकान मालिक विकास ने कहा कि एक लड़की ने बताया राहुल की मौत हो गई है। ऐसे में जब राहुल को मृत हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लग रहा है कि युवक ने फंदा लगाया है। पोस्टमार्टम करने पर ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि राहुल की मौत की सूचना राजस्थान में उनके परिजनों को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.