ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- शिकायत की तो स्कूल में नहीं घुसने दूंगा, हाथ व पीठ पर डंडे के निशान

कौशांबी: कौशांबी में प्राइमरी स्कूल पंडीरी के एक टीचर ने दलित बच्चे को पहाड़ा न सुना पाने पर डंडे से पीटा है। बच्चे के हाथ, पीठ व पैर में डंडे के मार के निशान मिले है। पीड़ित के पिता ने करारी थाना पुलिस को तहरीर देकर मास्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।करारी कोतवाली के पंडीरी गांव में रहने वाले भैया लाल पेशे से खेतिहर मजदूर है। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते है। भैया लाल का एक बेटा राकेश (9) गांव के प्राइमरी स्कूल में चौथी क्लास का छात्र है। रोज की तरह राकेश अपने स्कूल गया। क्लास में पहुंचे टीचर आनंद पटेल ने राकेश से पहाड़ा सुनाने को कहा।छात्र के पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।12 के पहाड़ा में अब अटक गयाछात्र राकेश ने बताया, वह खड़े होकर पहाड़ा सुना रहा था कि 12 के पहाड़ा में अब अटक गया। जिस पर टीचर गुस्सा हो गए। उन्होंने अपने छाक्ष की डंडे से पिटाई कर दी। वह रोते हुए अपने घर पंहुचा। शर्ट उतारते ही पिता ने शरीर पर निशान देख कारण पूछा। जिस पर उसने घर वालों को पूरी बात बताई। परिजन बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे। जहां से टीचर पहले ही चले गए थे।छात्र के हाथ पर डंडे से पीटा गया। जिससे उसको काफी ज्यादा चोट आई है।टीचर की करतूत की शिकायतबच्चे के शरीर पर गहरे चोट के निशान देख पिता भैया लाल ने करारी थाने जा कर टीचर की करतूत की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर लेकर टीचर के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी थाना करारी सीबी मौर्या ने बताया, बच्चे को स्कूल में टीचर द्वारा पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित टीचर से पूंछतांछ की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.