ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खाई में गिरते-गिरते बची आईटीबीपी की बस, कोई हताहत नहीं

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक सड़क दुर्घटना में 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। आईटीबीपी की बस खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। खाई में लुढ़कते वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा होने से बच गया। राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित हैं। सभी 12 जवानों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। जवानों को इस घटना में हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। दरसअल, गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी तभी बस खाई में लुढ़कते वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा होने से बच गया। घायल जवानों को चल्थी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.