ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यावसायिक परियोजना में निवेश का झांसा देकर की ठगी

नई दिल्ली | व्यावसायिक परियोजना में निवेश का झांसा देकर 30 करोड़ की ठगी करने वाला रियल एस्टेट कंपनी मिस्ट एवेन्यू के निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी निदेशक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने 150 से अधिक लोगों से परियोजना में निवेश करवाया। गिरफ्तार निदेशक की पहचान सेक्टर 16ए चंडीगढ़ निवासी दीप कंवर सिंह वालिया के रूप में हुई है।शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि साल 2018 में शिकायतकर्ता जेपी कक्कड़ और अन्य लोगों ने शाखा में धोखाधड़ी, ठगी और रुपये की हेराफेरी की शिकायत की।जिसमें आरोप लगाया कि मिस्ट एवेन्यू कंपनी ने 2012-13 में अपनी परियोजना का विज्ञापन देकर प्रचार प्रसार किया और निवेशकों को आमंत्रित किया। कंपनी ने शुरू में दावा किया कि वह व्यवसायिक परियोजना शुरू कर रहे हैं। जिसमें एक व्यवसायिक टॉवर बनाया जा रहा है।उन्होंने  99 दिन में 33 मंजिल का व्यवसायिक टॉवर तैयार करने का दावा किया। इन दावों में आकर निवेशकों ने परियोजना में निवेश किया। बिना निर्माण कार्य किए कंपनी ने निवेशकों से पैसे लिए और उस राशि पर ब्याज भी लगाया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी ने परियोजना का नाम मिस्ट एवेन्यू से बदलकर फेस्टिवल सिटी कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.