ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गला दबाकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में शराब ठेके के सेल्समैन ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद शव को बोरे में भरा और ठेके के गोदाम में फेंक दिया।पत्नी का भाई कानपुर पहुंचा तब घटना का खुलासा हुआ।आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पनकी गंगागंज भाग 4 निवासी पवन कुमार पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर तीन स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन है।7 सितंबर को सेल्समैन पवन की पत्नी शिवा उसके ठेके पर पहुंची थी।वहां पर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पवन ने पत्नी की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर गोदाम में फेंक दिया।महिला से संपर्क ना होने पर मायके पक्ष ने पड़ोसियों से जानकारी की।शुक्रवार सुबह मृतका का भाई पवन के घर पहुंचा।वहां से पूछताछ करते हुए ठेके और फिर गोदाम में पहुंच गया।गोदाम में बहन का शव देख उसके होश उड़ गए।पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया।आरोपी पति पवन को इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.