मकान मालकिन दुकान पर गई थी; पड़ोस के सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
हिसार सिटी: हिसार में आज कल चोरों के हौसले बुलंद हैं। हिसार के बस स्टैड के पास इंद्रप्रस्थ कालोनी में चोर मात्र 6 मिनट में घर से गहने और रुपए लेकर फरार हो गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तह मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।शिकायतकर्ता अनीता जैन ने बताया कि 6 अगस्त को सुबह अपने बेटे के साथ अपनी दुकान पर चली गई। घर में कामवाली ने अपना सफाई का काम करके घर से बाहर चली गई। इस दौरान मेरी बेटी प्रथम तल पर रह रहे देवरानी के पास चली गई। इस दौरान घर का काम करने वाली नौकरानी दोपहर को आती है और फिर से सफाई करके वापस चली जाती है।शिकायत कर्ता अनीता ने बताया कि अपनी दुकान से शाम को मै और मेरा बेटा घर आते है। अगले दिन सुबह साफ सफाई के लिए घर में नौकरानी आती है। इस दौरान वह बताती है कि दोपहर के समय सफाई के लिए फिर से घर आई तो घर के कमरे ,मंदिर के गेट खुले थे। इसके बाद हमने घर का सामान चेक किया तो साढ़े आठ तोला सोना एक डाइमंड का मंगलसूत्र और 20 हजार रुपए गायब मिले। पुलिस को सूचित किया गया । मौके पर पुलिस पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।अनीता जैन के बेटे नितिन ने बताया कि हमने पड़ोसियों के CCTV कैमरे चेक किए तो दोपहर 1 बज कर 42 मिनट पर एक युवक घर में आता है और 1 बजकर 48 मिनिट पर वापस चला जाता है। उन्होंने बताया कि मात्र 6 मिनट मे चोर ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे लगता है कि किसी परिचित व्यक्ति इस घटना के पीछे हो सकता है।हैरान करने वाली बात यह है कि घर के प्रथम तल पर रह रहे सदस्यों को इस घटना का कोई आभास भी नही हुआ वही शिकायतकर्ता को भी घर में हुई चोरी का पता नही लगा। वही अगले दिन नौकरानी ने मकान मालिक को अवगत करवाया। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.