ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MPPSC ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के 96 पदों पर निकाली भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडों 11 सितंबर से 7 अक्टूबर तक खुली रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के 96 पदों पर भर्ती की जानी है।

योग्यता
उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा या सीपीएस डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा
आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर क्लिक करें। यहां होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें। एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। डिटेल्स भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.