ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलेक्टर-डीईओ को अपशब्द कहने वाला सरकारी शिक्षक निलंबित

मध्यप्रदेश के दमोह में कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अपशब्द कहने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को शिक्षक के बिगड़े बोल वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शिक्षक हाथ में तंबाकू लिए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अपशब्द कह रहे थे। वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले की ग्राम पंचायत दतला के ग्राम अमखेरा का है। यहां के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक माधव साहू एक कक्ष में बैठे हैं, उनके साथ कई लोग और हैं। इसमें वे किसी बात पर नाराज होकर कहते नजर आ रहे हैं कि हम किसी प्रिंसिपल को नहीं पहचानते। साहू कह रहे हैं कि हम तो कलेक्टर की नहीं सुनते, जब मैं स्कूल आता हूं तो कलेक्टर हमारे आगे-पीछे घूमते हैं और हम उनको नमस्ते भी नहीं करते। हमें जिला शिक्षा अधिकारी से भी मतलब नहीं है। हम किसी से मतलब नहीं रखते। हमने तो पांच साल से अधिकारियों के बारे में पता करना छोड़ दिया है। कोई भी आए। किसी ने इस सारी बातचीत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.