ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लहसुन उत्पादक किसान संगठित नहीं हैं इस कारण उनके साथ अन्याय नहीं हो – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लहसुन उत्पादक कृषकों को फसल के उपयुक्त दाम दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। लहसुन उत्पादक किसान संगठित नहीं हैं इस कारण उनके साथ अन्याय नहीं हो। लहसुन के सही दाम दिलवाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर कार्यवाही करे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश की मंडी समितियों में लहसुन की आवक और उसके मूल्य की स्थिति के संबंध में निवास कार्यालय में बैठक में चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण श्री अजीत केसरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इस उद्देश्य से मंडियों में ग्रेडिंग की व्यवस्था स्थापित की जाए। साथ ही पश्चिम बंगाल, कर्नाटक सहित जिन राज्यों में लहसुन की माँग रहती है, वहाँ राज्य सरकार की ओर से प्रतिनिधि-मंडल भेजा जाए। बैठक में बताया गया कि देवास, धार, मंदसौर, नीमच, रतलाम और उज्जैन की मंडियों में ग्रेडिंग मशीन लगाई जाएगी। जारी वर्ष 2022-23 में अप्रैल से सितम्बर तक की अवधि में मंडियों में लहसुन की आवक गत वर्षों की तुलना में अधिक रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.