ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होटल लेवाना अग्निकांड के बाद फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने शासन को भेजा प्रस्ताव

लखनऊ: लखनऊ के होटल लेवाना अग्निकांड के बाद अब फायर सर्विस डिपार्टमेंट अब अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) देने से हाथ पीछे खींच रहा है। फायर सर्विस निदेशालय ने इसके लिए बकायदा एक प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है।भवनों के निर्माण में NOC को भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। होटल लेवाना को भी बिना मानक पूरा किए ही NOC दी गई थी। इसकी वजह से घटना में चार मौतों का जिम्मेदार सीधे तौर पर फायर सर्विस डिपार्टमेंट को माना जा रहा है। इस घटनाओं के बाद हर बार विभाग पर लगने वाले दाग को हमेशा के लिए दूर करने के मकसद से मुख्यालय अब NOC देने की प्रक्रिया को ही बंद करना चाह रहा है।प्राधिकरण की डिमांड पर देगा केवल फिटनेस रिपोर्टDIG फायर सर्विस आकाश कुलहरी ने बताया की प्रस्ताव में NOC की जगह फिटनेस रिपोर्ट देने की बात कही गई है। उन्होंने बताया की बिल्डिंग निर्माण में सबसे अहम भूमिका विकास प्राधिकरण की होती है। नक्शा पास करने से लेकर कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने तक प्राधिकरण की जिम्मेदारी होती है। इसलिए प्रस्ताव दिया गया है की प्राधिकरण फायर सर्विस डिपार्टमेंट से किसी भी बिल्डिंग का फिटनेस मांगे। फायर सर्विस के अफसर बिल्डिंग का निरीक्षण करके उसमे अग्नि सुरक्षा के उपकरण और अन्य मानक की जांच करके फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दें। इसके आधार पर प्राधिकरण खुद NOC जारी करे।पहले भी बन चुकी है सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्थाNOC की आंड में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पहले भी सिंगल विंडो सिस्टम व्यवस्था बनाई जा चुकी है। इसमें प्राविधान किया गया था की भवन स्वामी नक्शे के साथ ही प्राधिकरण में NOC का आवेदन भी देगा। लेकिन फायर सर्विस के अधिकारियों ने इस व्यवस्था को लागू नहीं होने दिया। हालाकि औद्योगिक भवनों के लिए यह नियम लागू हुआ और NOC की मॉनिटरिंग उद्योग बंधु विभाग के हाथ में चली गई। लेकिन आवासीय और अन्य व्यवसायिक भवनों को फायर विभाग सीधे NOC दे रहा है। अब इस व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव की कवायद हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.