ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुरुक्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 8 हजार रुपए जुर्माना भी किया

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज पायल बंसल की कोर्ट ने नाबालिग से छेडछाड़ करने के दोषी थानेसर के उदयभान को 4 साल कैद और 8 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जिला उप न्यायावादी भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 सितम्बर 2021 को थाना कृष्णा गेट के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की की उम्र करीब 8 साल है। उसको उदयभान ने गली में बुरी नीयत से पकड़ लिया। लड़की रोने लगी तो आरोपी लड़की को छोड़कर मौका से फरार हो गया।शाम को लड़की के पिता के शिकायत करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में धारा 323/365 आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच महिला उप निरीक्षक पवनदीप कौर को सौंपी गई। कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता के बयान धारा 164 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में करवाए गये।पिछले वर्ष 2 अक्तूबर को मामले के आरोपी उदयभान को गिरफ्तार कर लिया। मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश पायल बंसल की कोर्ट ने गवाहों व सबूतों के आधार पर उदयभान को दोषी करार दिया। इसके बाद उसे आईपीसी की धारा 363 के तहत 4 साल की कैद और 8 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना ना भरने की सूरत में 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.