आरोपियों ने हत्या कर कपड़े से बांधे हाथ-पैर, मृतक की नही हुई शिनाख्त
लोनी। जिसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए है।लोनी के एक गांव में अज्ञात युवक की हत्या कर उसके हाथ-पैर को कपड़े से बांधकर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार रात पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो आसपास के थानों में भेज दिए हैं।लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल लग रही है। आसपास के थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। शव यहां कैसे आया पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुजेट खंगाल रही है। जल्द मामले की खुलासा किया जाएगा। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया है।मृतक के शव को बाहर निकलाते लोग.शव के हाथ पैर कपड़े से बंधे हुए थेपुश्ता किनारे जंगलों में एक अज्ञात युवक का शव राहगीरों ने देखा। शव के हाथ पैर कपड़े से बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को बंधन मुक्त किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त के लिए कहा। लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.