ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लो फ्लोर बसों के संचालन में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : महापौर श्रीमती राय

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं महापौर श्रीमती मालती राय  ने विधायक रामेश्वर शर्मा, निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी  की उपस्थिति में किया सी.एन.जी बसों का शुभारंभ
103 डिग्री बुखार में भी भोपाल की जनता को 40 नई सी.एन.जी बसों की सौगात देने आईएसबीटी पहुंची महापौर श्रीमती मालती राय

भोपाल। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भोपाल की सड़कों पर 40 नई सी.एन.जी बसें दौड़ने लगी हैं। शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं महापौर मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा, निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी, यातायात एवं परिवहन विभाग के प्रभारी महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर सहित अन्य एम.आई.सी सदस्यों व पार्षदगण की उपस्थिति में नवीन सी.एन.जी बसों को हरी झंडी दिखाकर शहर की जनता को सर्वसुविधायुक्त बसों की सौगात दी। नगर निगम, की अधीनस्थ बी.सी.एल.एल द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत 300 बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से 40 सी.एन.जी बसों का शुक्रवार को विभिन्न मार्गों पर संचालन प्रारंभ किया गया है इन बसों के संचालन से जहां एक ओर भोपाल शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आयेगी।      बात जब शहर और शहर की जनता की आती है तो महापौर श्रीमती मालती राय विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के निर्वहन में अहम भूमिका निभाती है। ऐसा ही प्रसंग शुक्रवार को 40 नई सी.एन.जी. बसों से शुभारंभ पर देखने को मिला। जब 103 डिग्री बुखार होने व अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को स्थगित करने की अधिकारियों की सलाह के बावजूद महापौर श्रीमती राय बसों का शुभारंभ करने आई.एस.बी.टी. पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। श्रीमती राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर की जनता पहले है, मेरा स्वास्थ्य जनता से पहले नहीं है।    आई.एस.बी.टी स्थित निगम कार्यालय परिसर में आयोजित 40 नवीन सी.एन.जी बसों के उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शहर के नागरिकों को अनन्त चतुर्दशी की बधाई दी। श्री सारंग ने कहा कि महापौर श्रीमती मालती राय 103 डिग्री बुखार होने के बावजूद यहां पर मौजूद है यह बताता है कि वह अपने कर्तव्य के लिए अपने स्वास्थ्य को भी ताख पर रख देती है। श्री सारंग ने कहा कि मैने महापौर जी को फोन करके कहा था कि आप स्वास्थ्य लाभ लीजिए कार्यक्रम को आगे बढ़ा देते है परंतु महापौर जी ने मुझसे कहा कि जनता को इंतजार नहीं करना है मेरा स्वास्थ्य इंतजार कर लेगा। मैं इनकी बात से बहुत प्रभावित हुआ।      चिकित्सा मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर को सी.एन.जी बसों के रूप में एक नई सौगात दी जा रही है और सी.एन.जी बसों की एक लंबी सीरीज रहेगी। श्री सारंग ने शहरों के विकास और जनता की सुविधा हेतु भारत सरकार की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने शहरों के विकास के लिए एक अलग अवधारणा को स्थापित किया है और प्रधानमंत्री के मंतव्य को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास की एक मद अलग से कायम की है और यह इतिहास के लिए एक बड़ी मिसाल है। इसी के तहत करोड़ो रुपये के विकास कार्य प्रदेश में हो रहे है। श्री सारंग ने भोपाल को सबसे स्वच्छ राजधानी का दर्जा प्राप्त होने पर निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी को बधाई भी दी। श्री सारंग ने कहा कि शहरों के विकास में लोकल ट्रांसपोर्ट एक बड़ा विषय है। शहर में आवागमन को सुगम रूप से स्थापित करने और पर्यावरण की रक्षा हेतु सी.एन.जी बसों के माध्यम से लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।      इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शत-प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित की जाएगी। श्रीमती राय ने अफसरों को निर्देशित किया कि लो लोर बसों के संचालन में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बसों का संचालन तय वक्त और तय स्थान से हो इसकी मॉनीटरिंग की ठोस व्यवस्था बनाएं और इसका हर हाल में पालन होना ही चाहिए। महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर महापौर श्रीमती राय ने बसों की पूजा की और ड्राइवर्स को तिलक भी लगाया।      इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल में सी.एन.जी बसों के संचालन की एक बड़ी मांग थी और यह भी अच्छी बात है कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस की सुविधा प्राप्त हो रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बसों का संचालन इस प्रकार किया जाए कि बसें सिर्फ अपने स्टॉप पर ही रूके अन्य स्थानों पर नहीं और दो बसों के संचालन के बीच 15 मिनिट का अंतराल होना ही चाहिए।    इससे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में बी.सी.एल.एल की बसों व नवीन सी.एन.जी बसों की योजना एवं संचालन पर प्रकाश डाला जबकि महापौर परिषद में यातायात एवं परिवहन विभाग के प्रभारी महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।    चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पूजा-अर्चना के साथ हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना कर बसों के संचालन का शुभारंभ किया और स्वयं भी बस में बैठकर कुछ दूर यात्रा की।   क्रं.    मार्ग क्रं.    मार्ग विवरण    बसों की संख्या1    403    सूखी सेवनिया से नेहरू नगर वाया-भानपुरब्रिज, करोंदमंडी, बस स्टैण्ड, पी. एंड टी. चौराहा, नेहरू नगर।    102    413    सैर सपाटा से ट्रांसपोर्ट नगर वाया-नेहरू नगर, कोलार तिराहा, सुभाष स्कूल, बोर्ड ऑफिस, पिपलानी पेट्रोपपम्प, कोकता ट्रांसपोर्टनगर।    103    404    मुबारकपुर चौराहा से कटारा हिल्स वाया-सागर कॉलेज, एयरपोर्ट तिराहा, गांधीनगर, करोंद मंडी, कैंची छोला, बस स्टैण्ड, न्यूमार्केट, 1250 अस्पताल एम्स कटारा हिल्स।    104    टीआर-3    नारियलखेड़ा से अयोध्या नगर वाया – बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, न्यू मार्केट, एम.पी.नगर, पिपलानी रत्नागिरी, अयोध्या नगर।    095    टीआर-4    चिरायु हॉस्पिटल से मंडीदीप वाया-चिरायु हॉस्पिटल, संत हिरदाराम नगर, न्यू मार्केट, बोर्ड ऑफिस, मंडीदीप।    01

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.