चालान पेश करने के 2 ASI और होम गार्ड मांग रहा था पैसे,दो गिरफ्तार
लुधियाना। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार पर नकेल डालते हुए दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (ASI ) और पंजाब होमगार्ड (PHG) की एक महिला के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज किया है, जिसमें से दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।ये तीनों शिकायतकर्ता मंजीत सिंह से कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसकी मंजीत सिंह ने वीडियों व आडियों रिकार्डिंग तैयार कर पंजाब एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी, जो विजिलेंस की जांच में सही पाए जाने पर आज विजिलेंस ने तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार कर लिया है।राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा के सोनीपत जिले के कसंडी गांव के मंजीत की शिकायत पर बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात ASI तेजिंदर सिंह (922 / एलडीएच) ASI नसीब सिंह (2212/एलडीएच) और लेडी PHG ज्योति (नंबर 16240) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के आधार पर ASI तेजिंदर सिंह और ज्योति को गिरफ्तार किया गया है।वक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मंजीत थाना डिवीजन 5, लुधियाना में आईपीसी की एफआईआर 45/19 हमें 420,467, 468, 471, 120 बी के तहत दर्ज किए गए एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसके साथ करीब 35 और सह आरोपी हैं।मंजीत की ओर से विजिलेंस की दी जानकारी मुताबिक वह राजपूत के रूप में फर्जी पते और जाति प्रमाण पत्र पर सेना में भर्ती हुआ था लेकिन असलियत में वह जाट जाति से था। जब इसका खुलासा सेना की इंक्वायरी में हो गया तो उस पर FIR दर्ज कर ली गई।मंजीत ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले में मुझे अदालत से जमानत मिलने के बाद मैं ASI तेजिंदर सिंह से अदालत में अपने मामले का चालान पेश करने के लिए बार-बार कह रहा था लेकिन ये सुनते नहीं थे। आखिर में इन्होंने 20 हजार रुपये चालान पेश करने के मांगे।11.7.22 को ज्योति ने उसे फोन किया और इस मामले में उनकी मदद के लिए 20,000 रुपये और मांगे, लेकिन सौदा 15,000 रुपये में हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने सबूत के तौर पर उनकी कॉल रिकॉर्ड की। शिकायतकर्ता ने कहा है कि 12.7.22 को वह ज्योति से मिला, जिसने 15000 रुपये रिश्वत की मांग की लेकिन उसने इनकार कर दिया। वहीं ASI तेजिंदर सिंह और ASI नसीब सिंह ने उनसे 500-500 रिश्वत ली और शिकायतकर्ता ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी बना ली।प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में तथ्य सही पाए गए और उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों में से 2 पुलिस कर्मियों ASI तेजिंदर सिंह और लेडी PHG ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.