प्रेस वार्ता में अखिलेश, नितीश, राहुल, मायावती पर किया तंज, भू- माफिया के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश
महोबा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर आज महोबा पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बौद्ध मठ पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद वह सुप्रसिद्ध देशावरी पान की खेती देखने के बाद जिले के आला अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक की।उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। राहुल, अखिलेश, मायावती पर प्रहार करते हुये नीतीश को प्रधानमंत्री पद के लिये मुंगेरीलाल के हसीन बताया वहीँ अखिलेश को बिन पानी की तड़पती मछली कहा। डिप्टी सीएम ने प्रदेश की 80 सीटें जितने का दावा भी किया है।पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करते डिप्टी सीएम।डिप्टी सीएम ने भगवान बुद्ध की पूजा कीमहोबा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बौद्ध मठ पहुंचकर भगवान बुद्ध का पूजन अर्चन किया। उन्होंने ने बौद्ध मठ में लोगों को संबंधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से महोबा पहुंचे डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद बीजेपी कार्यालय में बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 लोकसभा चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए है।भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर डिप्टी सीएम ने की पूजा-अर्चना।राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम ने कसा तंजडिप्टी सीएम ने पान खेती को देखा और पान किसानों की समस्याओं को भी सुना है। डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर अधिकारिओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि राहुल परिवार बचाओं यात्रा निकाल रहे है। जबकि उनके बड़े कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ों यात्रा निकाल रहे है।कांग्रेस मुक्त उत्तरप्रदेश हो चुका है अब देश कांग्रेस मुक्त की और अग्रसर है । 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी, नितीश कुमार, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेलंगाना राष्ट पार्टी के केसी आर सही दर्जन भर लोग प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे है मगर मोदी के नेतृत्व में 2024 में यूपी की 80 सीट जीतेगे।प्रेस वार्ता के माध्यम से डिप्टी सीएम ने विरोधी नेताओं को घेरा।बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश यादवअखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि बिना सत्ता के अखिलेश यादव बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे है। 25 साल के लिए विदा हो चुके है, जिनकी वापसी की कोई सम्भावना नहीं है। मायावती द्वारा मदरसा सर्वे पर उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीती नहीं करती है लेकिन जांच सबकी करती है। जिसमें सही पाए जाने पर पीठ थपथपाती है और गलत पाए जाने पर कार्रवाई भी करती है।2024 लोकसभा के चुनाव में नितीश कुमार की सक्रियता को लेकर कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से अलग होकर लड़े थे, सिर्फ दो सांसद उनके जीते थे और 2024 में ये भी मुश्किल होगा। मुंगेरीलाल के हसींन सपने देखने से प्रधानमंत्री पद नहीं मिल जाता। उसके लिए जनता का भरोसा जीतना पड़ता है,जो मोदी और कमल के फूल के पास है।पान किसानों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश।पान किसानों की समस्याएं सुन कार्रवाई के दिए निर्देशमहोबा के पान किसानों की जमीन पर भू माफियों के कब्जे पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारीयों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि कल से ही इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से अब पलायन नहीं होगा बल्कि पूरा देश बुंदेलखंड में आएगा।बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बन गया है, डिफेन्स कॉरिडोर बन गया है पर्यटन को लेकर भी विकास हो रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.