जेल में कैदी ने छत से कूदकर की खुदकुशी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा संभागीय जेल में बंद 30 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार को जेल की छत से कूदने के बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि मुरली लगुरी नाम का कैदी टोंटो पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद था। कैदी मुरली ने पहली भी जेल से भागने की कोशिश की थी। शुक्रवार को मौका पाकर मुरली लगुरी छत पर गया और वहीं से कूद गया। गिरने के बाद उसको गंभीर चोटें आई, पुलिस ने कहा कि उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक विचारधीन कैदी के शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.