कांग्रेसी नेता सहित 2 पर FIR; नेता फरार, टिप्पर और JCB ली कब्जे में
कपूरथला: पंजाब के कपूरथला के गांव बूट में सीमेंट के पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री के पीछे चल रही अवैध माइनिंग के आरोप में थाना कोतवाली में 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरे टिप्पर और माइनिंग में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया गया है। चौकी बादशाहपुर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।विधायक के खासमखास हैं आरोपीमाइनिंग अधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि NGT के आदेशों के अनुसार जब्त किए गए दोनों वाहनों पर 4 लाख तथा 3 लाख जुर्माना भी किया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त माइनिंग के मामले में नामजद आरोपी कांग्रेसी नेता ओंकार सिंह क्षेत्र के विधायक के खासम खास होने का दावा करते हैं। गांव बूट के सरपंच का भाई भी बताया जा रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस जमीन पर अवैध माइनिंग की जा रही थी वह पंचायत की जमीन है।अवैध खनन में पकड़ा गया टिप्पर और जेसीबी मशीन।रेत से भरा टिप्पर मिलने पर कार्रवाईमाइनिंग विभाग के जेई और माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को एक टिप्पर PB 07 CA 9898 रेत से भरा हुआ खड़ा था। जिसकी जांच के बाद गांव बूट में जाकर देखा तो पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री के पीछे वाली जमीन से अवैध माइनिंग की जा रही थी। मौके पर अवैध माइनिंग में उपयोग की जाने वाली जेसीबी मशीन PN 09 AK 9989 भी जब्त कर ली गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने से टिपर के ड्राइवर सलिंदर सिंह निवासी बूट को हिरासत में ले लिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.