ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदू संगठन ने मॉल के बाहर की नारेबाजी; हिंदुओ की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप

रेवाड़ी: बीएमजी मॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन के पदाधिकारी।बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का शनिवार को रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने बहिष्कार करते हुए बीएमजी मॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। काफी समय से मॉल के बाहर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मॉल के बाहर सुरक्षा भी कड़ी रही।हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बहिष्कार ब्रह्मास्त्र का ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड का है। आज बॉलीवुड का अभिनेता या स्टार नौ जवानों को गुटखा की तरफ प्रेरित करते है। गुटखे पर साफ लिखा होता है कि तंबाकू से कैंसर होता है। ऐसे में आइडल है, उसे देखकर नौजवान खराब होगा।उन्होंने कहा कि अभिनेता रणबीर कपूर कहते है कि बीफ उनका पसंदीदा आहर है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोग गाय को माता के रूप में पूजते है। अभिनेता द्वारा हिंदुओं की आस्था पर गहरी चोट की गई है। ऐसे अभिनेता की फिल्म हम क्यों देखें। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि पहले भी हुआ है। फिल्मों में हिंदुओ को ही निशाना क्यों बनाया जाता है, यह हम पूछना चाहते है।बीएमजी मॉल के बाहर तैनात पुलिस।हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक रेवाड़ी में मूवी बंद होनी चाहिए। अगर बंद नहीं हुई तो फिर बड़ा आंदोलन करेंगे। हिंदू संगठन के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बीएमजी मॉल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। करीब एक घंटे तक मॉल के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.