ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंगेतर के साथ दिल्ली से आगरा जा रहा था युवक, फरवरी में होनी थी शादी

महावन: एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में युवक और उसकी मंगेतर की मौत हो गई।मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 135 के पास एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दिल्ली के रहने वाले थे।नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर आठ निवासी विशाल पुत्र एसएन प्रसाद अपनी मंगेतर अलका पुत्री प्रदीप कुमार के साथ कार से आगरा जा रहा था। बलदेव क्षेत्र में रात तकरीबन 12.30 बजे इनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विशाल और अलका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी पहुंच गए।यह फोटो विशाल की है, सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।शनिवार सुबह पहुंचे परिजनदोनों शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम के साथ शवों को बाहर निकाला। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया और दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन शनिवार की सुबह मथुरा पहुंच गए।यह फोटो विशाल की मंगेतर अलका की है, उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।घर पर हो रही थीं शादी की तैयारियांमृतक के परिजन ने बताया कि विशाल और अलका की सगाई हो चुकी थी। 22 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियां में जुटे थे। देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे।सड़क हादसे में युवक-युवती के शव बुरी तरह से फंस गए, गैस कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।गैस कटर से काटकर निकाले गए शवमाना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण युवक-युवती के शवों को गैस कटर के माध्यम से काटकर बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें मोर्चरी के लिए पुलिस ने भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.