ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोरपंख और कामधेनु से दूर होता है वास्तुदोष

त्योहार हो तो घर में कामधेनु और मोरपंख तो जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा भी वास्तु के लिहाज से कामधेनु को घर और ऑफिस में रखने से घर में सुख समृद्धि और दन संपदा आती है। भगवान कृष्ण के मुकुट पर मोरपंख तो आप जरूर लगाते होंगे, लेकिन वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो घर में मोरपंख लगाना बहुत शुभ होता है।

यह कई प्रकार के वास्तु विकारों को घर से समाप्त करता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहू दोष हो तो उन्‍हें भी अपने पास मोरपंख रखना चाहिए। अगर आप परेशान हैं और मुसीबत में हैं तो घर के कमरे में मोर पंख लगाएं। हालांकि मोरपंख अग्‍निकोण में ही लगाना चाहिए। मोरपंख को हमेशा शुभ अवसर पर ही खरीदना चाहिए, जैसे जन्माष्टमी आदि। मोरपंख को दक्षिणी-पूर्वी कोने में लगाने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।

कामधेनु माता और कृष्ण जी के बारे में तो सभी जानते होंगे। मां कामधेनु को घर में रखने से मानसिक तनाव के साथ घर में आर्थिक समस्या दूर होती है। इसके उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। अगर पूजा घर में न रखें तो इसे प्रवेश द्वार में रख सकते हैं। मां कामधेनु से घर में धनसंपदा की कोई कमी नहीं होती है। जिनके संतान नहीं, उन्हें बछड़े वाली कामधेनु घर में रखनी चाहिए। कहते हैं कि कामधेनु को संमुद्र मंधन में से निकाले गए रत्नों में से निकाला गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.