मोरपंख और कामधेनु से दूर होता है वास्तुदोष
त्योहार हो तो घर में कामधेनु और मोरपंख तो जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा भी वास्तु के लिहाज से कामधेनु को घर और ऑफिस में रखने से घर में सुख समृद्धि और दन संपदा आती है। भगवान कृष्ण के मुकुट पर मोरपंख तो आप जरूर लगाते होंगे, लेकिन वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो घर में मोरपंख लगाना बहुत शुभ होता है।
यह कई प्रकार के वास्तु विकारों को घर से समाप्त करता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहू दोष हो तो उन्हें भी अपने पास मोरपंख रखना चाहिए। अगर आप परेशान हैं और मुसीबत में हैं तो घर के कमरे में मोर पंख लगाएं। हालांकि मोरपंख अग्निकोण में ही लगाना चाहिए। मोरपंख को हमेशा शुभ अवसर पर ही खरीदना चाहिए, जैसे जन्माष्टमी आदि। मोरपंख को दक्षिणी-पूर्वी कोने में लगाने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।
कामधेनु माता और कृष्ण जी के बारे में तो सभी जानते होंगे। मां कामधेनु को घर में रखने से मानसिक तनाव के साथ घर में आर्थिक समस्या दूर होती है। इसके उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। अगर पूजा घर में न रखें तो इसे प्रवेश द्वार में रख सकते हैं। मां कामधेनु से घर में धनसंपदा की कोई कमी नहीं होती है। जिनके संतान नहीं, उन्हें बछड़े वाली कामधेनु घर में रखनी चाहिए। कहते हैं कि कामधेनु को संमुद्र मंधन में से निकाले गए रत्नों में से निकाला गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.