ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

द कपिल शर्मा शो का लगेगा नया तड़का आज से टीवी पर 

टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहा है। कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और सुमोना चक्रवर्ती के साथ इस बार शो की टीम में कई नए मेंबर्स भी शामिल हैं, जो कई दिलचस्प किरदारों में नजर आएंगे। द कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन के बंद होने के बाद से ही फैंस शो को मिस कर रहे थे। अब 10 सितंबर से शो टीवी पर लौट रहा है, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के अब तक कुछ फोटो जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस को नए सीजन से कॉमेडी के डबल डोज की पूरी उम्मीदें हैं। शो में इस बार गेस्ट के तौर पर अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, तमन्ना भाटिया और पीवी सिंधु जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।
द कपिल शर्मा शो का प्रोमो फोटो जारी करते हुए मेकर्स ने इस बार के नए कैरेक्टर का खुलासा किया था। नए सीजन में कपिल शर्मा कप्पू शर्मा के किरदार में, सुमोना चक्रवर्ती को कपिल की पत्नी बिंदु के रूप में, कीकू शारदा को मोहल्ले की धोबन गुड़िया के रूप में, सृष्टि रोड़े कप्पू की पड़ोसन गजल के रूप में और सिद्धार्थ सागर उस्ताद जी के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा गौरव दुबे, इश्तियाक खान, श्रीकांत मस्की भी नए सीजन में शामिल हैं।  द कपिल शर्मा शो 4 में कई नए चेहरे तो नजर आएंगे लेकिन, कुछ पुराने एक्टर्स दिखाई नहीं देंगे। जिनकी कमी फैंस को खल सकती है। इनमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर जैसे कॉमेडियन शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.