ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मार्केटिंग इंस्पेक्टर के बेटे को चार दिन से ढूंढ़ रही पुलिस, चचेरे भाई ने बताया मैंने हत्या कर गंगा में फेंका

लखनऊ । चार दिन पहले चिनहट के सनातननगर से रहस्यमय स्थिति में लापता हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर के चार साल के बेटे का पुलिस को अबतक सुराग नहीं मिला है। गुरुवार रात पूछताछ के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर के चचेरे के भाई ने चार साल भतीजे की हत्याकर उसका शव कानपुर में गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस टीम घटना के साक्ष्य जुटाने केलिए लखनऊ-कानपुर हाईवे के सीसी कैमरे खंगाल रही है। इस संबंध में पुलिस ने कानपुर की चकेरी पुलिस से भी संपर्क साधा है। चिनहट इंस्पेक्टर ने कहा कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर का चचेरा भाई अमित कई बार अपने बयान पूछताछ के दौरान बदल चुका है।पुलिस की टीम हर बिंदु पर गौर करते हुए पड़ताल कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक बीते चार सितंबर की शाम धीरेंद्र का चार वर्षीय बेटा उनके चचेरे भाई अमित के साथ निकला था। देर रात अमित वापस लौट आया था पर धीरेंद्र का चार साल का बेटा नहीं लौटा। अमित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक दुकान पर वह भतीजे के साथ आइस्क्रीम खा रहा था। इस बीच वह कहीं चला गया।काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। शंका होने पर पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जाजमऊ में मासूम की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंके जाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की टीमें पड़ताल में लगी हैं। अमित मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.