गणपति विसर्जन में हुई थी 4 की मौत; पानी छोड़ा गया, कोई डेडबॉडी नहीं मिली
महेंद्रगढ़: हादसे के अगले दिन शांत स्वभाव से बह रही झगड़ोली नहर।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार शाम झगड़ोली की नहर में गणेश विसर्जन के लिए गए लोगों में से 8 को पानी से बाहर निकाला गया। जिनमें से चार की मौत हो गई और 4 अभी उपचाराधीन हैं। साथ ही अन्य के बहने की आशंका के चलते नहर में सर्च अभियान चलाया गया। अब इसे बंद किया गया है। एसपी सिद्धार्थ जैन ने बताया की सर्च अभियान के दौरान 8 लोगों को नहर से निकाला गया था।शनिवार सुबह से 5-6 बार सर्च करने के बाद और कोई भी डेड बॉडी नहर से नहीं मिली, इसलिए सर्च अभियान को दोपहर को रोक दिया गया। साथ ही शुक्रवार शाम से बंद हुए पानी को दोबारा से नहर में छोड़ दिया गया है।महेंद्रगढ़ के मोहल्ला ढाणी गणेश मंडल के सदस्य गणेश विसर्जन के लिए झगड़ोली की नहर पर गए थे। जहां गणपति की प्रतिमा 8 फीट की होने की वजह से प्रतिमा को नहर के बीच पानी में विसर्जित करने पहुंचे। इस दौरान पानी का बहाव तेज हो गया और जिनमें से 8 लोग पानी में बह गए वाह उपस्थित लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए अपने स्तर पर निकालने की कोशिश की।उसके बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और सर्च अभियान चलाया। जिसमें से आठ लोगो को बाहर निकाला गया। जिसमें चार युवाओं की मौत हो गई और 4 की गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया गया अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.