ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जमीनी विवाद में हुई हत्या, आरोपी फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या।आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के अरूषा गांव में जमीनी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जमीनी विवाद के चलते भतीजे अमरजीत (22) ने अपने चाचा मुन्ना (36) पर तमंचे से फायर कर दिया। इस हमले में चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरजीत मौके से फरार हो गया।जमीन को लेकर चल रहा था विवादइस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मुन्ना यादव पुत्र अदरी यादव छह भाईयों में पांचवे नंबर पर था। मुन्ना का अपने भाईयों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुस्साए भतीजे ने चाचा को तमंचे से दो गोली मार दी। एक गोली सीने में लगी। चाचा जान बचाने के लिए कुछ दूर दौड़ा भी पर लड़खड़ाकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मिलते ही आस-पास के भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.