घरेलू कलह से तंग आकर पुत्र ने लगाई फांसी, तो मां ने कुएं में कूदकर दे दी जान
झरिया । इंदिरा चौक झरिया के पास रहने वाले 45 वर्षीय तारापदो मोदक ने पारिवारिक कलह से तंगआकर फांसी लगा ली। बेटे को फांसी पर लटके देखा तो उनकी 70 वर्षीय मां भी अपने होश खो बैठी और उसने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि जब मां ने पुत्र तारापदो को फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने पास स्थित कुएं में कूद कर जान दे दी। घटना का कारण घरेलू कलह बताई जाती है।
घटना के समय घर में मां और पुत्र ही थे। मृतक तारापदो और उनकी मां घर में साथ ही रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण घर में हमेशा विवाद होता रहता था। तारापदो शराब भी पीता था। वह पोला चूड़ी बेचने के लिए फेरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को घर में कलह होने के कारण तारापदो की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में चला गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.