ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय संग रोमांस पर ट्रोल्स को रकुल प्रीत सिंह ने दिया करारा जवाब 

इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिनमें से एक हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ थी। ‘कठपुतली’ अक्षय की इस साल की चौथी फिल्म थी क्योंकि इससे पहले 2022 में अक्षय की ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ रिलीज हुई। लेकिन यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रहीं, जिसके  बाद अक्षय अपनी इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म को ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर रिलीज किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थीं। इस क्राइम स्टोरी में अक्षय और रकुल प्रीत सिंह के बीच लव स्टोरी फिल्माई गई थी, जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। रकुल प्रीत सिंह को इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था। अब इन आलोचनाओं पर रकुल प्रीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।    दरअसल, जिसने भी इस फिल्म को देखा उसने यही कहा कि, ‘कठपुतली में दिखाया गया अक्षय और रकुल प्रीत सिंह का जबरदस्ती डाला गया था। उसकी जरूरत नहीं थी।’ इस रोमांटिक एंगल को निर्माता टाल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लोगों की इस बात पर अब अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ‘हिंदी सिनेमा के कुछ दर्शक ऐसे  हैं, जो मनोरंजन चाहते हैं। हमने यह फिल्म परिवारों के लिए बनाई है। भारतीय फिल्में बोहतरीन मसाले के लिए जानी जाती हैं।’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रकुलप्रीत सिंह ने कहा, ‘आज अगर आप जैसे दर्शक कहते हैं कि तेलुगू सिनेमा अच्छा कर रहा है, तो यह एक मसाला है जो अच्छा कर रहा है। लोग मनोरंजन चाहते हैं। लोगों का जीवन कठिन रहा है, खासकर पिछले दो-तीन साल काफी मुश्किल वाले रहे हैं। अगर कहानी रोमांचक और गहन है, तो लोग इसे देखना पसंद करते हैं।’    आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की उम्र के फासले में को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे। गौरतलब है अक्षय और रकुल प्रीत सिंह के बीच 23 साल का अंतर है। ‘कठपुतली’ का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। वह एक छोटे से शहर में सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन पर हैं। रकुल प्रीत सिंह एक टीचर के किरदार में नजर आईं हैं और अक्षय कुमार से प्यार करती हैं। जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.