ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शूटर दीपक मुंडी को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा; हथियार और ठिकाने देने वाले साथी भी पकड़े

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर कत्ल करने वाला छठा शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सपोर्ट से उसे अरेस्ट किया। दीपक मुंडी के साथ उसके दो साथियों कपिल पंडित, राजिंदर जोकर को भी पकड़ा गया है। इन सभी को वेस्ट बंगाल-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया।पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। दीपक मुंडी भी बोलेरो मॉड्यूल का शूटर था। वहीं, कपिल पंडित और राजिंदर जोकर ने छुपने और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी।पंजाबी सिंगर मूसेवाला का 29 मई को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।6 में से अब 4 शूटर पकड़े, 2 एनकाउंटर में मारे जा चुकेमूसेवाला का कत्ल 6 शूटर ने किया था। जो कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल में आए थे। इनमें से बोलेरो मॉड्यूल के लीडर शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप के बाद पुलिस ने दीपक मुंडी को भी पकड़ लिया। वहीं कोरोला मॉड्यूल के शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास भकना गांव में एनकाउंटर में मार गिराया था।लॉरेंस का भाई और भांजा भी हिरासत मेंमूसेवाला के कत्ल की साजिश लॉरेंस गैंग ने रची। जिसे कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिया। गोल्डी के साथ लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन भी एक्टिव रहा। सचिन थापन को अजरबैजान और अनमोल को कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों को भी भारत लाने की तैयारी चल रही है।1850 पन्नों की पहली चार्जशीट पेश कर चुकी पुलिसमूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 24 कातिलों के खिलाफ मानसा कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें एनकाउंटर में मारे शूटर मन्नू और रूपा का भी ब्यौरा है। इसमें विदेश बैठे गैंगस्टरों में अब गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा शामिल है। वहीं इस चार्जशीट में 166 गवाह बनाए गए हैं। मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.