ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उड़ीसा से लाकर करते थे सप्लाई

मिर्जापुर: एसपी संतोष कुमार ने 2 गांजा तस्करों का किया खुलासा, पुलिस को दिया ईनामजनपद पुलिस ने कछवां थाना क्षेत्र से करीब 5 लाख की कीमत का 56 किलो गांजा और 1बाइक बरामद किया। तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के हाथ लगा रवि उर्फ विक्की जायसवाल कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ का निवासी है। जबकि इन्द्र बहादुर मौर्या विंध्याचल थाना इलाके के भाऊ सिंह का पुरा गांव का रहने वाला है। अपने कार्यालय में शनिवार को एसपी सन्तोष कुमार मिश्र ने खुलासा किया। तस्करों का गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।तस्करों पर है तिरछी नजरजिले में मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री कर भावी पीढ़ी को नशे के जाल में फंसा रहे लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस ने अभियान चला रखा है । किसी भी तरह से इस गंदे धंधे से शामिल लोगों की धर पकड़ में लगी है। धंधे में लिप्त लोगों को तलाश कर मुखबिरों के सहयोग से गिरफ्तार किया जा रहा है।मुखबिर ने दी सटीक जानकारीकछवां थाना पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कछवां थाना क्षेत्र से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 बैग में भरा 56 किलो गांजा बरामद किया । जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रूपया है। इनके पास से 1 मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर कब्जे में लिया गया । दोनों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।उड़ीसा के गांजा की तस्करीपुलिस के हाथ लगने पर अभियुक्तो ने बताया कि उड़ीसा व अन्य प्रान्त से विभिन्न साधनों से बोरे या बैग में गांजा रख कर लाते है । जिसे वह मिर्जापुर तथा आस पास के जनपदों में पहले से ही वार्ता और रेट तय करके व्यक्ति के पास माल पहुँचा देते है । जिसकी बिक्री वह अपने क्षेत्र में करता है ।पहले से दर्ज़ हैं इंद्र पर 3 मुकदमेपकड़े गए रवि उर्फ विक्की जायसवाल की पुलिस क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। जबकि जबकि विंध्याचल क्षेत्र निवासी इन्द्र बहादुर मौर्या के खिलाफ़ 3 मामले कटरा कोतवाली में 2 और कछवां में 1 मामला पहले से दर्ज़ हैं। गांजा सप्लायर्स को गिरफ्तार और माल बरामद करने वाली पुलिस टीम में कछवां थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, स्वाट/संर्विलांस टीम प्रभारी राजेश चौबे एवं एसओजी प्रभारी सतेन्द्र कुमार यादव टीम के साथ लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.