लुटेरे दूसरी बार एटीएम काट लूट ले गए 8.70 लाख कैश
होशियारपुर/जालंधर: पीएनबी का गैस कटर से काटा गया एटीएम होशियारपुर में पंजाब नेशनल बैंक लुटेरों के निशाने पर है। होशियारपुर में लगातार दूसरी बार लुटेरे पीएनबी का एटीएम गैस कटर से काट कर 8 लाख 70 हजार रुपया ले गए हैं। दोनों एटीएम की एक ही तरीके से काटा गया है। इसलिए आशंका जताई जा रही है जिस गिरोह ने पिछली बार माहिलपुर के गांव में डाका डाला था उसी ने अब गांव चौटाला के एटीएम को भी लूटा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लाक भुंगा के तहत आते गांव चौटाला में वारदात को लुटेरों ने रात करीब तीन बजे अंजाम दिया। लुटेरे अपने साथ गैस कटर ले कर आए थे। लुटेरों ने गैस कटर से वही हिस्सा काटा जिसमें कैश भरा हुआ होता है। वहां से लुटेरे कैश निकला कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्हें खंगाल कर लुटेरों के बारे में पता लगाया जाएगा।गांव में जांच करने पहुंची पुलिसगांव के सरपंच ने कहा कि गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन अभी तक पंचायत की तरफ से कैमरे नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में कुछ लोगों ने अपने कैमरे लगा रखे हैं। उनकी फुटेज पुलिस को मुहैया करवाई जा रही है। बता दें कि जहां पर बैंक की ब्रांच है वहां पर आसपास वैसे ही सुनसान क्षेत्र है। खेत साथ में लगते हैं।गांव चौटाला में एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश लूट ले जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि लुटेरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। कैमरों की फुटेज के साथ-साथ पुलिस अपने नेटवर्क भी लुटेरों को पकड़ने के लिए सहारा ले रही है। अधिकारियों ने कहा कि बैंक वालों ने एटीएम में चौकीदार भी नहीं रखा हुआ था।माहिलपुर के गांव भाम में भी ऐसी ही लूट हुई थीपंजाब होशियारपुर जिला के तहत आते गांव भाम भी ऐसे ही लुटेरे पीएनबी का एटीएम गैस कटर से काट कर कैश निकाल ले गए थे। दोनों लूट की वारदातों की मॉडस ऑप्रेंडी एक जैसी ही है। गांव भाम में भी लुटेरों ने रात को करीब पौने तीन बजे अंजाम दिया था। वहां पर तीन लुटेरे एटीएम में घुसे थे और गैस कटर से एटीएम का वो ही हिस्सा काटा था जिसमें कैश होता है। ऐसा गांव चौटाला में हुआ है।माहिलपुर के गांव भाम में लुटेरे ब्रेजा गाड़ी में आए थे। लेकिन गांव चौटाला में लुटेरे कैसे आए थे इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि गांव भाम में लुटेरे पीएनबी के एटीएम से 17 लाख रुपया लूट कर ले गए थे। उनकी सारी हरकतें वहां एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अभी तक गांव भाम में हुई लूट की घटना भी ट्रेस नहीं हो पाई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.