मेरठ से काम कर करनाल लौट रहा था युवक; ब्रेकर पर उछली बाइक, नीचे गिरते ही तोड़ा दम
पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर के भैंसवाल मोड़ पर एक हादसे में युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक मेकअप आर्टिस्ट था। वह हरियाणवीं और यूपी की फिल्मों के कलाकारों के साथ काम करता था। शुक्रवार रात को वह मेरठ काम से अपने घर करनाल वापिस लौट रहा था।पानीपत पहुंचने पर उसकी हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की है।चार साल से कर रहा था मेकअप आर्टिस्ट का कामजानकारी देते हुए अनिल ने बताया कि वह गांव पनौड़ी जिला करनाल का रहने वाला है। उसका चचेरा भाई सुरेंद्र उर्फ शीलू (31) बीते चार सालों से मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रहा है। वह पानीपत और यूपी के कलाकारों के साथ काम करता है।शुक्रवार सुबह वह यूपी के मेरठ जिले में गया था। जहां से काम कर देर रात वापिस लौट रहा था। वापिस लौटने के दौरान पानीपत के भैंसवाल मोड़ के पास वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस व परिजनों की जांच में सामने आया कि सड़क पर एक काफी ऊंचा ब्रेकर था।रात के अंधरे में वह दिखाई नहीं दिया। जिससे सुरेंद्र की बुलेट बाइक उस पर चढ़ते ही उछल गई। सुरेंद्र नीचे गिर गया और सिर नीचे लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।4 साल पहले बड़ी बहन की भी हादसे में गई थी जानअनिल ने बताया कि सुरेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन सुनीता थी। जोकि पानीपत नूरवाला गांव में शादीशुदा था। उसको 4 साल पहले नूरवाला में ही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भाई जितेंद्र है, जोकि दिहाड़ी मजदूरी करता है।जितेंद्र से छोटी बहन सुमन है, जोकि पानीपत में शादीशुदा है। सबसे छोटा सुरेंद्र था। जिसकी बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरेंद्र ढाई वर्षीय बेटे का पिता था। सुरेंद्र के पिता बीरबल की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 70 वर्षीय मां धनोदेवी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.