ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षक ने किया था जातिसूचक संबोधन, मामले में हो रही जांच

जौनपुर: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने बताया कि उन्होंने बच्चों से बातचीत की है। माहौल अच्छा करने की कोशिश की जा रही है।जौनपुर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने जातिसूचक संबोधन मामले में बच्चों से मुलाकात की है। कुछ दिनों पूर्व डोभी क्षेत्र के ज्ञानदायिनी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बच्चों द्वारा आरोप लगाया गया था कि शिक्षक जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए अंजू बाला ने बच्चों से बातचीत की है।उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने की बात कही है। वही गांव में चौपाल के माध्यम से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए चौपाल के आयोजन की भी बात कही है।क्या था पूरा मामलाजौनपुर के प्राइवेट स्कूल में टीचर के छात्राओं को जातिसूचक शब्द बोलने का मामला सामने आया था। छात्राओं का आरोप था कि टीचर उन्हें छोटी जाति के लोग कहकर उनके ऊपर थूकने की बात करते थे। शिक्षक द्वारा छात्राओं को कहा जाता था कि उनकी औकात है वह उनके घर के पीछे घास छीलें। इस मामले में परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया था। पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्जमामले के बारे में जानकारी देते हुए सीओ केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। सभी तत्वों पर छानबीन की जा रही है। छात्रों के बयान को रिकॉर्ड कराया जाएगा इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।मंशा नहीं हो पाई स्पष्टमीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति की सदस्य डॉ अंजू बाला ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर बच्चों से बातचीत की गई है। बच्चे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि शिक्षक जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हैं। हालांकि इसके पीछे शिक्षक की क्या मंशा थी यह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले में विद्यालय प्रबंधक तंत्र और ग्रामीणों के बीच संबंध बनाने की बात हुई है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय में माहौल को अच्छा करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार के विकास योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.