132 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले
यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे पहले भी अगस्त में सीजीएसटी भिवंडी आयुक्तालय ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पाने के लिए फर्जी बिलों के आधार पर दावा करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। सीजीएसटी भिवंडी के आयुक्त सुमित कुमार के मुताबिक, यह गिरोह नकली जीएसटी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाने में जुटा था। इस गिरोह से जुड़ी एक फर्म ने 14.30 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के माध्यम से 2.57 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया था। मामला पकड़ में आते ही फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। सीजीएसटी (CGST) की मुंबई स्थित भिवंडी आयुक्त की टीम ने एक नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने का मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.