करीब आठ अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की तैयारी, डीएम के आदेश पर कालोनाइजरों को थमाया नोटिस
फिरोजाबाद: बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर शिकंजाफिरोजाबाद में विप्रा सीमा में बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। डीएम के आदेश पर विप्रा ने आधा दर्जन से अधिक कॉलोनाइजरों को नोटिस थमा दिए हैं। इन कॉलोनियों पर जल्द ही विप्रा का बुल्डोजर चलेगा। एसडीएम मुख्यालय राजेंद्र कुमार ने विप्रा के प्रभारी सचिव के रूप में चार्ज ग्रहण कर लिया है।विप्रा ने नहीं पास हो रहीं कॉलोनियांफिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण सीमा में टूंडला से सिरसागंज तक सालों से अवैध कॉलोनियों का खेल चल रहा है। शहर में हाईवे, बंबा बाइपास सहित नई आबादी वाले इलाकों में तेजी से अवैध कॉलोनियां बस रही हैं। यहां कॉलोनाइजरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। सड़क, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं किए बिना कॉलोनाइजर प्लाट बेच कर भाग जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन के आदेश विप्रा द्वारा अवैध कॉलोनियों का चिन्हीकरण कराया जा रहा है।लगातार चिन्हित हो रहीं कॉलोनियांविभागीय अधिकारियों की मानें तो अब तक चार दर्जन से अधिक कालोनियां चिन्हित हो चुकी हैं। विप्रा के प्रभारी एक्सईएन आदित्य कांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डीएम के आदेश पर सात कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद अवैध कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, कॉलोनियों को जल्द बेचने की योजना भी बनाने लगे हैं, जिससे समय रहते कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों को बेचा जा सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.