ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर्फ 250 रूपये थी रणबीर कपूर की पहली कमाई

रणबीर कपूर इंडस्ट्री के डिमांडिंग स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। यही वजह है कि वह फिल्मों के लिए तगड़ी फीस वसूलते हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के रसूखदार कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जो नाम और रईसी दोनों में आगे है। रणबीर कपूर आज भले ही एक फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस लेते हैं, मगर एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें पहली कमाई के रूप में सिर्फ 250 रूपये मिले थे। एक बातचीत में खुद रणबीर ने इसका खुलासा किया था। रणबीर के मुताबिक, ‘वर्ष 1996 में आई फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ से उन्हें 250 रुपये मिले थे। इस फिल्म के साथ ही रणबीर ने एडी यानी असिसटेंट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके पापा ऋषि कपूर और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित थी।
रणबीर कपूर की पहली कमाई देखकर नीतू कपूर काफी भावुक हो गईं थीं। दरअसल, रणबीर कपूर ने काफी फिल्मी स्टाइल में अपनी पहली फीस मां के हाथों में दी थी। रणबीर को जब पहली कमाई के रूप में 250 रुपये मिले थे तो इसे उन्होंने अपनी मां नीतू के पैरों के पास रख दिया था। रणबीर ने एक इंटरव्यू बताया था कि यह देखकर उनकी मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं। रणबीर के लिए वह पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.