ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मकबूलपुरा में नशे का टीका लगाती महिला का VIDEO वायरल, खड़ी भी नहीं हो पा रही थी

अमृतसर: नशे में धुत महिला सीधी खड़े होने व चलने में भी असमर्थ।पंजाब के अमृतसर में नशे के लिए बदनाम हो चुके मकबूलपुरा एरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी पुरुष का ना होकर महिला का है। वीडियो में हाथों में चूड़ा पहने युवा महिला नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद सीधे खड़ी भी नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं, महिला एक कदम भी आगे बढ़ाने में असमर्थ है।विधानसभा हलका अमृतसर ईस्ट के अंतर्गत आते मकबूलपुरा का यह वीडियो बताया जा रहा है और इसे एक किसान नेता ने रिकॉर्ड किया। मकबूलपुरा अमृतसर का वह इलाका है, जिसे एक समय में विधवाओं की धरती कहा जाने लगा था। आज भी यह हर दूसरे घर में कोई ना कोई नशे का आदी है।परिवारों ने अपने युवा बेटों को नशे के कारण मरते देखा है, लेकिन अब महिलाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के युवा नशा बेचते भी हैं और खरीदते भी हैं, लेकिन वे न पुलिस को नजर आते हैं ना जिला प्रशासन को।सरकारें गईं, लेकिन नशा आज भी बरकरार2017 के चुनावों में नशा सबसे बड़ा मुद्दा था। 2017 विधानसभा चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा खत्म करने के लिए गुटका साहिब की कसम खाई और चार महीने में नशा खत्म करने के दावे किए थे। सरकार बनी तो कांग्रेस के पार्षद से लेकर सांसद तक सड़कों पर उतरे और प्रयास शुरू किए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में कुछ नहीं किया। 2022 के चुनावों में नशा फिर बढ़ा मुद्दा बना। नई सरकार आई, लेकिन मकबूलपुरा में नशा आज भी वैसा का वैसा ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.