ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कामी माजरा में गलियों में गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं; वीडियो हुआ वायरल

यमुनानगर: सड़क पर खड़े गंदे पानी से होकर जाते हैं श्मशान घाट।हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में आते गांव कामी माजरा में लोग अर्थी को कंधे पर उठाए गंदे पानी से होकर श्मशान घाट जाने को विवश हैं। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कई लोग शव को अर्थी पर उठाकर गंदे पानी में से होकर श्मशान घाट की तरफ जा रहे हैं।कहीं नहीं हो रही सुनवाईग्रामीणों में रोष है कि गांव की गलियों में पानी भरा है। पानी निकासी की समस्या को लेकर वह कई बार नगर निगम के पार्षद व अधिकारियों के यहां चक्कर लगा चुके हैं। थोड़ी सी वर्षा में कई कई फुट पानी भर जाता है। 12 महीने गांव से निकलने वाली सड़क पर पानी खड़ा रहता है।कामी माजरा में पानी निकासी प्रबंध न होने पर रोष जताते ग्रामीण।पानी निकासी का प्रबंध नहींग्रामीणों का कहना है कि आने जाने के लिए सड़क बनाई गई, लेकिन पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया। जिसके चलते इस सड़क पर 12 महीने पानी खड़ा रहता है। आसपास की नाली का गंदा पानी भी इसी सड़क पर आ जाता है। बाइक समेत सड़क पर गिर भी जाते हैं, चोटिल हो जाते हैं।स्कूल जाने में परेशानीइसी पानी से निकलकर बच्चे स्कूल जाते हैं। अक्सर वह स्कूल में भीगे कपड़ों में पहुंचते हैं, बीमार हो जाते हैं। नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को पानी निकासी के बारे में एक बार शिकायतें भी ग्रामीणों की तरफ से दी गई है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है यह गांव की मुख्य सड़क है और इस पर लोगों की आवाजाही सबसे अधिक होती हैजल्द बनाएंगे प्रोजेक्टनगर निगम के मेयर मदन चौहान का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अचानक तेज वर्षा आई जिसके चलते पानी निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए जल्दी ही प्रोजेक्ट बनाकर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.