ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनकपुरी महोत्सव समिति ने आयोजित की ‘मेरे राम’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

आगरा: जनकपुरी महोत्सव समिति द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में माता सीता और रावण के स्वरूप में खड़े बच्चे।जनकपुरी महोत्सव समिति द्वारा रविवार को आयोजित “मेरे राम” फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मन मोह लिया। भगवान श्रीराम और माता जानकी, हनुमानजी, रावण आदि के स्वरूपों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन शीतला माता मार्ग स्थित जतिन रिसोर्ट में किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 4 से 12 वर्ष तक की आयु के 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान राम, माता सीता, हनुमानजी, माता शबरी, ब्रह्मर्षि नारद, गुरु वशिष्ठ, केवट सहित विभिन्न देवी- देवताओं और पौराणिक चरित्रों को मंचन किया। साथ ही चौपाई वाचन कर सबका दिल जीत लिया।विजेता प्रतिभागियों को दिए गए पुरस्कारनिर्णायक मंडल ने 4 से 6 वर्ष के आयु वर्ग में धुन गुप्ता, अयांश चौधरी और वात्सल्य जौहरी, 7 से 9 वर्ष के आयु वर्ग में अवनी गुप्ता, नव्या गुप्ता और सानवी अग्रवाल, 10 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में निर्भया वर्मा, अनन्या चौहान और ओमांश जौहरी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किया गया। साथ ही उन्हें पुरस्कार और उपहार दिए गए। सहभागिता प्रमाण पत्र सभी प्रतिभागियों को दिए गए।मंच पर विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों में प्रस्तुति देते बच्चे।निर्णायक मंडल में ये रहीं शामिलनिर्णायक मंडल में मीनू सिरोही, हेमा मिश्रा, निशिराज, बबीता गुप्ता, रीना शर्मा और अंशिका अग्रवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग ने किया। जुगल श्रोत्रिय और प्रियंका चौधरी संयोजक रहे। समिति के संयोजक भरत शर्मा, दिनेश नौहवार, मनोज अग्रवाल, अखिलेशधर गौड़, मधुसूदन टंडन, डॉ. रुबिका चौधरी, डॉ. शिवालिका शर्मा, उपमा गुप्ता, शीतल अग्रवाल, कुमार ललित आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.