ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने अफसरों को कहा-समय पर प्रोजेक्ट पूरे हों; गुणवत्ता से समझौता नहीं

चंडीगढ़: मोहाली में विकास कार्यों का दौरा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा।पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा है। इसके लिए बाकायदा अफसरों को आदेश भी दिए गए हैं। वहीं कहा है कि प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता की कमी नहीं आनी चाहिए। उच्च स्तर का मैटीरियल और उपकरण इस्तेमाल किए जाए। मान सरकार में आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अरोड़ा ने आज मोहाली का दौरा किया।यहां उन्होंने विकास प्रोजेक्ट्स पर गौर किया। उन्होंने SAS नगर तथा न्यू चंडीगढ़ को मॉडल सिटी के रुप में विकसित करने की ज़रुरत पर बल दिया। उन्होंने GMADA द्वारा शुरु किए गए प्रोजेक्ट्स देखे। इनकी प्रगति भी जांची गई।इन जगहों के प्रोजेक्ट्स देखेकैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने एैरो-सिटी, IT सिटी, सैक्टर 88-89, सैक्टर-78 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पूर्व प्रीमियम अपार्टमैंट, ईको सिटी 1 और 2, मैडीसिटी, गाँव सिंहपुरा में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सैक्टर-83 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का दौरा किया। इसके अलावा मोहाली में चल रहे अन्य प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायज़ा भी लिया। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ तक पी.आर.-7 सड़क के निर्माण और अन्य मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कार्यों का भी जायज़ा लिया।STP की क्षमता बढ़ाई जा रहीबता दें कि तेजी से विकसित हो रहे मोहाली में GMADA द्वारा सैक्टर-83 स्थित मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को नवीनतम SBR तकनीक के साथ 10 MGD से 15 MGD तक करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। अरोड़ा ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रोजेक्ट को जून, 2023 तक पूरा कर लिया जाए। साफ किए गए पानी का प्रयोग फ्लशिंग और प्लांटेशन के लिए किया जाए। GMADA ने मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के निवासियों को पीने योग्य पानी की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए कजौली हैडवर्कस से आने वाले पानी को साफ करने के लिए गाँव सिंहपुरा में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.