ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिसार में डिप्टी स्पीकर गंगवा बोले- फाइल तैयार; किसान 19 को घेरेंगे आवास

हिसार सिटी: हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते रणबीर गंगवा।हिसार के बालसंमद तहसील के किसानों ने वर्ष 2020 में खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 19 सिंतबर को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास के घेराव का ऐलान किया हुआ है। इस मसले पर रणबीर गंगवा ने रविवार को कहा कि किसान लंबित मुआवजे की मांग कर रहें है। इस बारे में मुख्यमंत्री समेत सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैने किसानों से मुआवजा दिलाने का वादा किया था जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा वर्ष 2020 के मुआवजे की फाइल तैयार की जा चुकी है। अगले सप्ताह में किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।ये है किसानों का मसलाआपकों बता कि खरीफ 2020 के फसली नुकसान के मुआवजे के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनका फसली मुआवजा एक महीने में खातों में डाल दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना व आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद​ भी अभी तक फसली मुआवजा किसानों के खातों में नहीं डाला गया है।पहले कर चुके घेरावइसके बाद अगस्त माह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास का घेराव किया गया। लेकिन फिर से आश्वासन दिया गया। जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन इंतजार के बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नही किया गया।किसान नेताओं ऐलान किया है कि अगर किसानों का बकाया मुआवजा जारी नहीं हुआ तो 19 सितंबर को होने वाली महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.