ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निजामपुर रोड पर प्लाट में खड़े थे 6 ट्रक; महिला ने एक को पकड़ा, दूसरा फरार

नारनौल। हरियाणा के नारनौल में अज्ञात चोर दिनदहाड़े ट्रकों की बैटरी चुराते हुए पकड़े गए। इस दौरान एक चोर मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नारनौल के निजामपुर रोड पर रहने वाले सुनील कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका घर ओम होटल के पीछे है। उसके घर के पास एक खाली प्लाट है। जिसमें उसके छह ट्रक खड़े हुए हैं। गत दिवस वह अपने गांव गांवड़ी जाट गया हुआ था। उसकी पत्नी सुमन जब घर के बाहर आई तो उसने देखा कि दो व्यक्ति ट्रकों के नीचे घुसे हुए हैं तथा वे ट्रकों से बैटरी उतार रहे थे।उसकी पत्नी ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो एक व्यक्ति वहां से भाग गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जब गाड़ियों की बैटरी चेक की तो उनमें से 8 बैटरी गायब मिली। उन्होंने पुलिस को गायब बैटरी बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.