ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘भेंट-मुलाकात कार्यक्रम’ के दूसरे चरण की राजपुर से करेंगे शुरुआत; लोगों की सुनेंगे समस्याएं

रायगढ़: रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने लिया तैयारियों का जायजा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितंबर से रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां की 3 विधानसभा क्षेत्रों से जनता के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू करेंगे।इसकी शुरुआत लैलूंगा विधानसभा के राजपुर से होगी। भेंट-मुलाकात का अभियान बीच में अत्यधिक बारिश और नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शनों के कारण बाधित हुआ था। अब एक बार फिर से अभियान को तेज करने की कोशिश है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर कलेक्टर रानू साहू ने तैयारियों का जायजा लिया।रायगढ़ से अलग होकर बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दें, तो जिले में अब 4 विधानसभा सीट ही बची हुई है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम हो चुका है। अब 12 सितंबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले की लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।सोमवार 12 सितंबर को सीएम राजपुर आएंगे। यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद जनसंपर्क का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सीएम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद लैलूंगा में रोड शो और रात्रि विश्राम होगा। 13 सितंबर को लैलूंगा में ही अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम कुंजेमुरा जाएंगे। वहां पैदल जनसंपर्क के बाद चौपाल में जनता से भेंट करेंगे। कुंजेमुरा से सीएम खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले पहुंचेंगे।यहां से सीएम नंदेली के लिए रवाना होंगे। वे नंदेली में मंत्री उमेश पटेल के घर भी जाएंगे। वहां से खरसिया पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो करते हुए रात्रि विश्राम करेंगे। 14 सितंबर को खरसिया में समीक्षा बैठक के बाद सीएम का काफिला धरमजयगढ़ विस पहुंचेगा।छाल में चनेशराम राठिया की प्रतिमा का करेंगे अनावरणछाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवंगत चनेशराम राठिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे। छाल में ही जनता से भेंट-मुलाकात का भी कार्यक्रम होगा। छाल से वे घरघोड़ा रवाना होंगे, जहां पैदल जनसंपर्क के बाद वे लोगों से मिलेंगे। 14 सितंबर को ही वे वापस धरमजयगढ़ लौट आएंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद 15 सितंबर को सुबह समीक्षा बैठक के बाद वे रायपुर प्रस्थान करेंगे।इन 4 दिनों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ही सफर करेंगे। आसपास की विधानसभा में भी एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए हेलीकॉप्टर का ही इस्तेमाल किया जाएगा। कई जगहों पर सड़कें ठीक नहीं होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के बाद रायगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा।कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजाअब तक सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलेक्टर रानू साहू सहित अधिकारियों की टीम पिछले 2 दिनों से सीएम के प्रस्तावित दौरे वाले स्थानों का जायजा ले रही हैं। वहीं कांग्रेस संगठन भी सीएम के दौरे के लिए तैयार है। संगठन ने बैठक लेकर पदाधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं।शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है सीएम के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान जनता मुख्यमंत्री से आसानी से मुललाकात कर सकें, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.