ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वंदे भारत ट्रेन ने पकड़ी 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पकड़कर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा कर रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। परीक्षण में वंदे भारत ट्रेन ने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन रफ्तार को हासिल करने में 54.6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।”उन्होंने कहा, आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3.2 है, जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। रेल मंत्रालय पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नई वंदे भारत में विषाणु रोधक यह सिस्टम लगाने जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत ट्रेन में सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में योजना को लागू किया जाएगा। ट्रेन ने अपना अंतिम ट्रॉयल पूरा कर लिया है और इसके रूट और चलाने की घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव को देखकर नई वंदे भारत अहमदाबाद-मुंबई के बीच में चलाई जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.