ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्राम सचिवालय में नहीं लगा सीसीटीवी कैमरा और कंप्यूटर-इंटरनेट

देवरिया: ग्राम सचिवालय महुअवा बुर्जुगदेवरिया के पथरदेवा विकास खंड में चार माह पहले ग्राम पंचायत एक ग्राम पंचायत में कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा और अन्य समान खरीदा गया है लेकिन ग्राम पंचायत सचिवालय में कुछ भी मौजूद नहीं है। नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ ने जल्दी लगवाने का आश्वासन दिया है।आइए बताते हैं पूरा मामलासरकार की मंशा हैं कि गांव में बने ग्राम पंचायत सचिवालय हाईटेक हों। ग्रामीणों को जरूरत के दस्तावेज बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाए आसानी से गांव में ही उपलब्ध हो जाए। जिससे ग्रामीणों की अधिकांश समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाए।किसी भी दस्तावेज के लिए उन्हें भटकना न पड़े। प्रत्येक ग्राम सचिवालय में एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है। ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर आदि की व्यवस्था की गई है ताकि ग्रामीणों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।विकास खण्ड पथरदेवा के महुअवा बुजुर्ग गांव के ग्राम सचिवालय में इन सुविधाओं का अभाव है। वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत सचिवालय बना। लेकिन अभी तक इस सचिवालय में पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी नहीं बैठे और न ही कम्प्यूटर लगा।ग्रामीणों ने की बीडीओ से शिकायतग्राम सचिवालय में कंप्यूटर नहीं लगने और तकनीकी सहायक के न रहने की शिकायत ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी से की है।ग्रामीणों ने बताया कि जून महीने में ही कम्प्यूटर,सीसीटीवी कैमरा,अलमारी आदि समान की खरीदारी कर ली गई है। लेकिन कोई भी समान यहां नहीं लगा है।क्या कहा खंड विकास अधिकारी नेखंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि समानों की खरीदारी हो गई है। अगर उपकरण ग्राम पंचायत सचिवालय में मौजूद नहीं हैं, तो इसकी जांच कराई जाएगी। ऐसी लापरवाही क्षम्य नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.