ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हांगकांग सरकार ने हवाई कर्मचारियों के लिए क्वारंटाइन नियम खत्म किए

बीजिंग। हांगकांग ने हवाई कर्मचारियों के लिए क्वारंटाइन नियमों को खत्म कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण कदम उठाया था जिसे शनिवार को लागू किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को एक अलग बयान में यह भी कहा कि जो यात्री हांगकांग से जा रहे हैं उन्हें अब तापमान जांच से नहीं गुजरना होगा।
नई व्यवस्था के तहत, हवाई अड्डे पर किए जाने वाले न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद स्थानीय स्तर पर एयर क्रू अब  घर लौट सकते हैं, आपको बता दें कि इससे पहले एयर क्रू को घर लौटने के लिए तीन रात तक के लिए किसी होटल में क्वारंटाइन होना पड़ता था, उसके बाद ही वह अपने परिवार वालों से मिल पाते थे। चीन के इस सख्त नियमों के वजह से वर्जिन और ब्रिटिश एयरवेज सहित कई एयरलाइनों ने चीनी विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हॉन्ग-कॉन्ग में परिचालन को निलंबित कर दिया था। अन्य एयरलाइनों ने परिचालन में गंभीर रूप से कटौती की थी, जिससे लोगों को शहर से आने-जाने में बहुत मुश्किल हो रही थी। बता दें कि हॉन्ग-कॉन्ग में अधिकांश स्थानों पर मास्क अनिवार्य हैं और चार से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। महामारी शुरू होने के बाद से हांगकांग ने 1.5 मिलियन से अधिक कोविड संक्रमण और 9,769 मौत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.