ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

63 करोड़ से होगा तैयार; 4 कंपनियों के आए टेंडर, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

अमृतसर: अमृतसर का स्काईवॉक प्रोजेक्ट।पंजाब के अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत जल्द ही शहर को एक और प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है। गुरुद्वारा शहीदा साहिब के बाहर 63 करोड़ की लागत से स्काईवॉक प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने टेंडर भी कॉल कर लिए हैं। इस प्रोजेक्ट से शहीदां साहिब जाने वाली संगत को राहत मिलने वाली है।स्काईवॉक प्रोजेक्ट।गुरुद्वारा शहीदा साहिब में रोजाना लगभग 40,000 से 50,000 श्रद्धालु आते हैं। संगत को गुरुद्वारा तक पहुंचने के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। जिससे न केवल असुविधा होती है, बल्कि छोटी-मोटी दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बनी रहती है। इस प्रोजेक्ट में पैदल श्रद्धालुओं के लिए ड्रॉप ऑफ और पिकअप पॉइंट के साथ गुरुद्वारा शहीदा साहिब के सामने उपयुक्त पैदल श्रद्धालु क्रॉसिंग, सुविधा के रूप में कई फुट ओवर ब्रिज (MFOB), स्काईवॉक प्लाजा शामिल है। पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए प्लाजा में सीढ़ियों, एस्केलेटर, लिफ्ट के माध्यम से प्रवेश-निकास पॉइंट को रखा गया है।स्काईवॉक प्रोजेक्ट।460 मीटर लंबा होगा स्काईवॉकइस स्काईवॉक की लंबाई 460 मीटर रखी जाएगी। यह रामसर गुरुद्वारा से चट्टीविंड चौक तक रहेगा। स्काईवॉक की चौड़ाई 6 मीटर, सड़क से 7 मीटर ऊंचाई, प्लाजा में 16 सीढ़ियां, 16 एस्केलेटर औऱ 7 लिफ्ट होंगी। ताकी हर उम्र के श्रद्धालु और दिव्यांग भी इसका लाभ उठा सकें।चार कंपनियों के टेंडर आएइस प्रोजेक्ट को लेकर पिछले लंबे अरसे से टेंडरिंग प्रक्रिया की जा रही है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस बार की टेंडरिंग प्रक्रिया में 4 कंपनियों के टेंडर आए हैं। इन चारों कंपनियों की टेक्निकल वेरिफिकेशन की जा रही है। इसके उपरांत फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। अगर दोनों कार्यों में अधिकारियों द्वारा तेजी दिखाई गई तो सितंबर माह में बिड का काम पूरा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.