बिलासपुर एयरपोर्ट को योजना में शामिल नहीं करने पर भड़के लोग, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
बिलासपुर: हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध।बिलासपुर एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल नहीं करने के विरोध में रविवार को हवाई जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर हल्ला बोलते हुए नारेबाजी की। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर बिलासपुर एयरपोर्ट की अनदेखी कर रहा है। क्योंकि, यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने एयरपोर्ट को सुविधा देने के लिए इसे उड़ान योजना में शामिल करने की मांग भी की।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दो साल से केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के विकास की लगातार मांग की जा रही है। इसे लेकर समिति की ओर से तीन साल से आंदोलन भी किया जा रहा है। एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के बाद यहां महानगरों के लिए हवाई सुविधा मिलेगी। लेकिन, केंद्र सरकार जानकर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।योजना से मिलेगी VGF सब्सिडीउन्होंने कहा कि उड़ान योजना में शामिल होने पर एयरलाइन कंपनी को VGF सब्सिडी मिलती है। ऐसा होने पर विभिन्न कंपनी नए सेक्टर में उड़ान शुरू करने के लिए प्रोत्साहित होगी। उड़ान योजना में शामिल न होने पर घाटा होने का खतरा होगा, जिसके कारण एयरलाइंस कंपनी यहां हवाई सुविधा के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।हाईकोर्ट के आदेश और आंदोलन पर शुरू हुई हवाई सुविधासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जन संघर्ष समिति के आंदोलन और हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के बाद यहां हवाई सुविधा शुरू हो सकी है। लेकिन, केंद्र सरकार की उपेक्षा के चलते हवाई सुविधा के विस्तार का काम अटका हुआ है। केंद्र सरकार ने हाल ही में घोषित उड़ान 5 स्कीम के तहत चयनित मार्गो में बिलासपुर से संबंधित कोई भी मार्ग शामिल नहीं किया है। इसलिए, केंद्र सरकार को याद दिलाने के लिए पुतला दहन किया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.