ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आदर पूनावाला के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर सीरम इंस्टीट्यूट से 1 करोड़ की ठगी

पुणे। जानी-मानी दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज भेजकर सीरम इंस्टीट्यूट से एक करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट के वित्तीय अधिकारी सागर कित्तूर (44) ने बंडगार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक सागर कित्तूर सीरम इंस्टीट्यूट में फाइनेंशियल मैनेजर हैं। सतीश देशपांडे कंपनी के निदेशक हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले देशपांडे को आदर पूनावाला के नाम से एक मैसेज भेजा गया था. जिसमें कुछ बैंक खातों का ब्योरा देकर उन्हें तुरंत पैसे भेजने को कहा गया. देशपांडे ने कंपनी के खाते से विभिन्न बैंक खातों में कुल एक करोड़ एक लाख रुपये का भुगतान किया। बाद में उन्हें ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी सातपुते इस मामले की जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.